Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नैनीताल में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

Advertisement

देहरादून 08 मई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (अ0 प्रा0) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर बताया कि सैनिकों के अद्वितीय समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करने हेतु आगामी 11 जून, 2025 को नैनीताल में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्यपाल द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल का हिस्सा है। इससे पूर्व, इसी पहल के अंतर्गत देहरादून में भी सफलतापूर्वक यह आयोजन किया जा चुका है। अब इसे कुमाऊँ मण्डल में विस्तार देते हुए नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं प्रदेश में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड न केवल ‘देवभूमि’ है, बल्कि यह ‘वीरभूमि’ भी है। यहां के अनेक वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह कार्यक्रम उन वीरों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीरों ने अपने अदम्य साहस एवं शौर्य से यह सिद्ध किया है कि देवभूमि, शांति का संदेश देने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर वीरता की भी अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

7 नवंबर को बद्रीनाथ माणा गांव से प्रथम चरण की यात्रा का होगा आगाज

pahaadconnection

21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

अनैतिक देह व्यापार करवा रहे स्पा संचालक सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment