Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून 25 अगस्त।  मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश ज़िलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव श्री वी. षणमुगम एवं ज़िलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा चुनाव में हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की भट्ट ने ली जिम्मेदारी

pahaadconnection

मोबाइल चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का जिम्मा लिया

pahaadconnection

Leave a Comment