Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

Advertisement

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को भूकंप से धरती डोली। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय समेत मनेरी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया।  जिसमें जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुना पीएम की मन की बात कार्यक्रम

pahaadconnection

राज्य में सड़कों के पैचवर्क के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी

pahaadconnection

प्रदेश सरकार ने पूरी कर ली चारधाम यात्रा 2025 की सभी तैयारियां : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment