Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

Advertisement

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को भूकंप से धरती डोली। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय समेत मनेरी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया।  जिसमें जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सर दर्द बन गया गंदा नाला ढकने का काम, लोगों के घरों में पहुंच रहीं गंदगी

pahaadconnection

शहीद संजय ने देवभूमि का माथा गर्व से किया ऊंचा : भट्ट

pahaadconnection

बधाई इंडिया: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

pahaadconnection

Leave a Comment