Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हार के बहाने तलाशने लगी कांग्रेस : चौहान

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर उप चुनाव मे अपनी निश्चित हार को भांपकर अब बहाने तलाशने मे जुट गयी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस किसी भी आम चुनाव या उप चुनाव से पहले यह रटा रटाया फॉर्मूला याद रखती है कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है और कई बार जीत हासिल होने पर वह लोकतंत्र की जीत बताते हुए नही थकती। तब वह मशीनरी के दुरूपयोग को भूल जाती है और हार मिलने पर दोषारोपण शुरू कर देती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 18 साल से  बागेश्वर मे विकास किया है और जनता अपने लोकप्रिय नेता स्व. चंदन राम दास के निधन से दुखी है। वह उनकी पत्नी की जीत सुनिश्चित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देना चाहती है।

Advertisement

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास परक योजनाओं पर जनता मुहर लगाना चाहती है और इसे भांपकर कांग्रेस बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि इस बार बागेश्वर मे जीत का एक नया कीर्तिमान बनने जा रहा है और यही कारण है कि कांग्रेसी लगातार भाजपा का दामन थाम रहे है। जनता विकास चाहती है और पहले ही कांग्रेस को नकारती रही जनता इस बार फिर उसे कड़ा सबक सिखायेगी। आरोप प्रत्यारोप के बजाय कांग्रेस को जमीनी हकीकत को समझने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे

pahaadconnection

केदारनाथ के आपदा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

pahaadconnection

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment