Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आये लोगों ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान  Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने एक्स पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

समस्याओं के समाधान के लिये बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने मत्था टेक लिया गुरु साहिब का आशीर्वाद

pahaadconnection

समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से सीधे सवाल

pahaadconnection

Leave a Comment