Pahaad Connection
Breaking Newsदेश-विदेश

धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Advertisement

देहरादून। आपदा प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। हरदा ट्रैक्टर में सवार होकर धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ जुट गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने के लिए शनिवार को धरना स्थल पहुंचे। पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया। हरीश रावत का आरोप है कि सरकार ने जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने रोका है, लेकिन पार्टी अपनी किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज को उठाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस महानिदेशक ने ली चारधाम यात्रा 2023 के सम्बन्ध में बैठक

pahaadconnection

आईटीबीपी में तैनात अनुचर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

pahaadconnection

खिलाड़ी के यश की कोई सीमा नहीं : रेखा आर्या

pahaadconnection

Leave a Comment