Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsबॉलीवुड

बिग बॉस के 17वें संस्करण में दिखाई देंगे उत्तराखंड के युवा बाबू भैया

Advertisement

देहरादून,16 अक्टूबर। कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के 17वें संस्करण में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ इस बार उत्तराखंड के युवा बाबू भैया भी दिखाई देंगे। अठूरवाला निवासी अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक मोटो-ब्लॉगर है। बाबू भैया ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में करिअर वर्ष 2018 में शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल द यू-के-07 राइडर में 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से बाबू भैया को काफी समय पहले ऑफर आया था। इसके बाद वह काफी समय से तैयारी कर रहे थे।बाबू भैया ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ बिग बॉस के शो में एंट्री ली है। बिग बॉस-17 में बाबू भैया के अलावा 15 अन्य बड़े-बड़े कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। बाबू भैया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनबाग टिहरी गढ़वाल के अलावा दूधली के प्रसिद्ध स्कूल डीडीएच और श्रीगुरु राम राय स्कूल भनियावाला से प्राप्त की है। डीएवी कॉलेज देहरादून से स्नातक करने के बाद बाबू भैया ने 31 दिसंबर, वर्ष 2017 अपना मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर केटीएम बाइक से शुरू किया था। बाबू भैया की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। लॉकडाउन में अनुराग की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद यूट्यूबर बन गए। बताया, शौक-शौक में बनाए वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करने लगे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

परीक्षा केंद्र के पास लागू रहेगी धारा 144

pahaadconnection

राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का निरीक्षण

pahaadconnection

विकास योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन मे अदभुद क्षमता के धनी है धामी : चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment