Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई

Advertisement

देहरादून, 25 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँं दी हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को भारत के लोगों ने भारत के संविधान को आत्मार्पित किया था। राज्यपाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन करते हुए कहा है की संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आम्बेडकर की विलक्षण प्रतिभा, कठोर परिश्रम और महान विचारों की व्यापकता से एक लोक कल्याणकारी संविधान की मजबूत संरचना संभव हुई थी। राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस हम सब के लिए भारत के संविधान में निहित सच्चे आदर्शों, सुदृढ़ सिद्धान्तों और पवित्र कर्तव्यों के बोध को स्मरण करने का दिन है। स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण के ऐतिहासिक कार्य में देश के अनेक महा मनीषियों ने एक ऐसा शानदार दस्तावेज तैयार किया जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। इसकी रोशनी में हमारा राष्ट्र और नागरिक भारत के स्वर्णिम भविष्य की संरचना कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस के इस अवसर पर हमें हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा जताए गये विश्वास को बनाये रखने के लिए संविधान में दिये गये कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सचेत होना होगा। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित कर्तव्यों का बोध और आचरण करना होगा। संविधान निर्माताओं की इस भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संविधान के मूल्यों और इसमें निहित मूल कर्तव्यों को पूर्णतः जीवन में उतारना होगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

pahaadconnection

आर्य नगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ

pahaadconnection

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

pahaadconnection

Leave a Comment