Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वाधान मे आयोजित 5 दिवसीय ब्रेथ एंड मैडिटेशन प्रोग्राम का समापन

Advertisement

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे की पहल, कुशल दिशा निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में  “आर्ट ऑफ लिविंग” संस्था के माध्यम से डिग्री कॉलेज बागेश्वर में पुलिस कार्मिकों हेतु 05 दिवसीय “ब्रेथ एंड मैडिटेशन वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के 100 सदस्यों द्वारा (दो पालियों में सुबह शाम) प्रतिदिन प्रतिभाग किया गया। सुदर्शन क्रिया प्रोग्राम के तहत “आर्ट ऑफ लिविंग” के प्रशिक्षक भूषण तिवारी द्वारा अनेक बिंदुओ के संबंध में जानकारी देकर उपस्थित सभी को लाभांवित किया गया। शिविर मे योग, प्राणायाम और वर्तमान समय की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति के लिए सांसों पर आधारित प्रभावशाली तकनीक-सुदर्शन क्रिया सिखाई गयी। इसके अलावा शिविर मे मन के स्वभाव और कार्यप्रणाली को समझाया गया साथ ही। शिविर के सभी प्रतिभागियों ने तनाव रहित मन, शांति, ऊर्जा मे बढ़ोतरी, नकारात्मक विचारों से मुक्ति का अनुभव किया। अपना अनुभव शेयर करते हुए प्रतिभागियों ने इस शिविर को सभी के लिए बेहद उपयोगी बताया और इस तरह की पहल हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया।प्रतिभागियों ने कहा कि शिविर में सीखी श्वसन तकनीक और ज्ञान से विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों को शांत मन से हैंडल करने मे मदद मिलेगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आपदा प्रबंधन तैयारियों को दीर्घकालिक रणनीति के रूप में विकसित किया जाए : राज्यपाल

pahaadconnection

मातृ दिवस के अवसर पर किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित

pahaadconnection

मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment