Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज

Advertisement

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर असत्य और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर पुलिस ने 25 अक्तूबर की रात प्राथमिकी संख्या दर्ज की। मामले में उर्मिला सनावर पर वीडियो में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ बिना किसी न्यायिक आदेश या प्रमाण के आपत्तिजनक और मानहानिकारक व्यक्तिगत आरोप लगा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।पुलिस वीडियो की सामग्री, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सत्तारूढ़ भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार

pahaadconnection

हरबर्टपुर आसन नदी के तट पर विभिन्न वृक्षों का रोपण

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया जनता को देश-दुनिया से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य : सुरेश गढ़िया

pahaadconnection

Leave a Comment