Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री

Advertisement

चमोली।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आज विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। चमोली जनपद आगमन पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बीआरओ के महानिदेशक ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

pahaadconnection

पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान

pahaadconnection

Leave a Comment