Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आज दून मे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Advertisement

देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉर रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टेट जोनल हेड अजय सिंह एवं रौकी तुशिद की उपस्थिति में एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वार रूम अध्यक्ष नवीन जोशी ने कहा की शीघ्र अतिशीघ्र जिन नेताओं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क नही हो पाया है उन्हें सम्पर्क किया जाए जबकि प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता गणों पार्टी कार्यकर्ताओं से वार रूम के सदस्य सम्पर्क कर चुके हैं और सभी में कल के कार्यक्रम के लिए उत्साह बना हुआ है। जोशी ने बताया कि वार रूम से आ रही सूचनाओं के अनुसार भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सूनने के लिए उत्साहित हैं और देहरादून पहुंच रहें हैं। कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है। बैठक में वार रूम के सभी सदस्य जिसमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, डेस्क हेड वीरेन्द्र पंवार, विनय कुमार, प्रवीन त्यागी टीटू, विनीत अग्रहरि गुप्ता, सुरेश आर्य कोऑर्डिनेटर अरूण बलूनी, वीरेन्द्र प्रधान, रूहेल हसनान, लखीराम बिजलवाण, भीम सिंह करासी, सुनील थपलियाल, प्रदीप डोभाल उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुलदार का दहशत: पौड़ी में पांच साल के बच्चे ने बनाया निवाला, सुबह जंगल से बुरी हालत में मिला शव

pahaadconnection

चमोली पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म

pahaadconnection

उत्कृष्ट विवेचना व सफल पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने चरस तस्कर को सुनाई सजा

pahaadconnection

Leave a Comment