Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाली में फेंका

Advertisement

रुड़की। ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाली में फेंक दिया गया। ग्रामीण के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है।मोहम्मदपुर जट गांव निवासी रमेश कुमार का गांव में ही नाली में शव मिला। रमेश (56) के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने रमेश का शव नाली में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, रमेश के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है। एसएसपी ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए मोर्चा ने नियामक आयोग में दी दस्तक

pahaadconnection

सीएम ने की अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा

pahaadconnection

Leave a Comment