Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

“जनमानस में प्रदूषण से बढ़ती समस्या” विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा गुप्ता स्टोर रोड सुभाषनगर देहरादून स्थित अपने सपने एनजीओ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “जनमानस में प्रदूषण से बढ़ती समस्या” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए प्रदूषण के कारणों, दुष्प्रभावों एवं उसके समाधान से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संगठन की ओर से पारितोषिक एवं सम्मान प्रदान किए गए।

निबंध प्रतियोगिता के विजेता: प्रथम स्थान: शिवानी–कक्षा 8, द्वितीय स्थान: निशा–कक्षा 7, तृतीय स्थान: अनुराग–कक्षा 9, तृतीय स्थान: शिवमगन–कक्षा 8

Advertisement

इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिता में वैष्णवी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा अजीत को ऑलराउंडर के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि आज के समय में प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है। इसका प्रभाव न केवल हमारे पर्यावरण पर, बल्कि मानव स्वास्थ्य, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ रहा है। बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना बेहद आवश्यक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण, स्वच्छता तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास करने चाहिए। संगठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, बाल प्रतिभा प्रोत्साहन एवं मानवाधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है। संगठन भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, अरुण कुमार यादव शिक्षिकाएं आदि लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सनातन के खिलाफ बोलने वाले रावण के वशंज

pahaadconnection

कैबिनेट के फैसले : उत्तराखंड में लागू होगी देवभूमि परिवार योजना

pahaadconnection

भारतीय रेलवे द्वारा पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शुभारंभ 28 अप्रैल 2023 से

pahaadconnection

Leave a Comment