Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिषसोशल वायरल

सीएम ने किया सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान

Advertisement

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संत रविदास जी महाराज के विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की समरसता की सोच को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना, जहां यूसीसी कानून लागू किया गया।  इसके तहत देवभूमि उत्तराखण्ड में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था की गई है। चाहे कोई किसी भी जाति, पंथ या वर्ग से संबंधित हो, कानून की नजर में सभी समान हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति उपयोजना एवं ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत पिछले छह वित्तीय वर्षों में लगभग ₹239 करोड़ जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े, इसके लिए प्रदेश में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में इन योजनाओं के माध्यम से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 114 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं, बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के अंतर्गत देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना भी संचालित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत पति-पत्नी में से एक के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होने पर दंपत्ति को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पिछले तीन वर्षों में 209 दंपत्तियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक कठिनाइयां बाधा न बनें, इसके लिए शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र अनुसूचित जाति परिवारों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए प्रति बेटी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता सीधे उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छकार भाई-बहनों की सुरक्षा, गरिमा और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने के लिए नमस्ते योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से उन्हें असुरक्षित सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के कार्यों से मुक्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करने का काम कर रही है। इस दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज, बाबा हठयोगी महाराज, स्वामी प्रबोधनंद गिरी महाराज, महंत अरुणदास जी महाराज, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास व श्री प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, राज्य सभा सांसद डॉ.  कल्पना सैनी, रुड़की मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल, दायित्वधारी श्री देशराज कर्णवाल व श्री श्यामवीर सैनी, श्री लाल सिंह आर्य, श्री भोला सिंह, श्री गजेंद्र यादव, आयुक्त गढ़वाल श्री आनंद स्वरूप, डीएम श्री मयूर दीक्षित, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

pahaadconnection

मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment