Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

राज्यपाल ने प्रदान की उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां

Advertisement

देहरादून 28 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को देहरादून में सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थानीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध इस संस्थान के लॉ कॉलेज और फार्मेसी के लिए वर्ष 2021-22 और 2022-23 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आप सभी जीवन की नई यात्रा में जा रहे हैं आप अपने प्राप्त ज्ञान को राष्ट्र की बेहतरी में लगाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी अमृतकाल की पीढ़ी हैं और विकसित एवं विश्व गुरु भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप सभी में असीमित क्षमताएं हैं, उनका सदुपयोग करें और राष्ट्र प्रथम की भावना से समाज की बेहतरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। राज्यपाल ने कहा कि आज आप नई यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी जड़ों को हमेशा याद रखें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, विरासत और हमारी प्राचीन ज्ञान प्रणाली पर गर्व करना चाहिए, और प्रत्येक नागरिक को समाज में एकता, एकजुटता और सद्भाव के  लिए भी काम करना चाहिए। हम सभी एक जिम्मेदार नागरिक बनें और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को ईमानदारी और नैतिकता के साथ निभाएं जिससे देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करें। राज्यपाल ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पूरे संस्थान परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. ओंकार सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें उत्कृष्ठता की दिशा में सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद वर्मा ने उपस्थित लोगों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। दीक्षांत समारोह में विधि परामर्शी राज्यपाल अमित कुमार सिरोही, संस्थान के निदेशक वी. के. माहेश्वरी, निदेशक (प्रशासन) डी. के. त्यागी सहित छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया

pahaadconnection

घर से स्कूल के लिए निकली बच्चियां घूमने के मकसद से पहुंच गयी सहारनपुर

pahaadconnection

मार्ग की साफ-सफाई एवं सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment