Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड को सौपा ज्ञापन

Advertisement

देहरादून। युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस श्रीमती सुजाता पॉल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड डॉ. धनंजय मोहन से मिला और खलंगा क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा वन अतिक्रमण एवं वृक्ष कटान को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेखित किया कि विगत दिनों उक्त क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा वर्षाजन्य प्रजाति साल के कई वृक्ष अवैध रूप से काटे गए हैं। यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण कानूनों का घोर उल्लंघन है, बल्कि वन विभाग की निष्क्रियता एवं लापरवाही का भी द्योतक है। युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि वृक्षों की इस अवैध कटाई की जानकारी विभाग को तब हुई जब स्थानीय पत्रकार श्री रोहित वर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती दीपशिखा रावत वर्मा ने इस विषय पर समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्य उजागर किए। इसके पश्चात विभाग द्वारा स्थल पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण की सामग्री जब्त की गई एवं अशोक अग्रवाल नामक व्यक्ति के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रस्तुत प्रकरण अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच अति आवश्यक है। प्रतिनिधि मंडल ने चार सूत्रीय मांग की कि एक स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर प्रकरण की व्यापक जांच कराई जाए। रायपुर रेंज के वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त जांच प्रक्रिया से पृथक रखा जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे। प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होने वाले वन कर्मियों के विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संलिप्त भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुजाता पॉल ने कहा कि वन संपदा की रक्षा एवं राज्य के पर्यावरणीय संतुलन के लिए यह आवश्यक है कि दोषियों को बख्शा न जाए और इस मामले में उदाहरणीय कार्रवाई हो। जागरूक नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी श्रीमती दीपशिखा रावत ने कहा कि खलंगा वन क्षेत्र पर अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है यदि जल्दी इसको रोका नही गया तो पूरे देहरादून के ऑक्सीजन बैंक को इससे भारी नुकसान होने वाला है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।इस पर प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड डॉक्टर धनंजय मोहन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही डीम्ड फॉरेस्ट की कमेटी ऐसे निजी भूमि को चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी जिसमें दुर्लभ एवं प्रतिबंध वृक्षों का जंगल बन चुका है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे खलंगा क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में खलंगा वन अतिक्रमण के खिलाफ अपने वीडियो के माध्यम से विरोध की शुरुआत करने वाली दीपशिखा रावत, रोहित वर्मा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल, युवा इंटक उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री, कैंट ब्लॉक अध्यक्ष विकास राज थापा, नवीन चौधरी, कुणाल कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

pahaadconnection

मसूरी के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा यातायात संकुलन

pahaadconnection

कृषि मंत्री ने किया सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment