Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधदेश-विदेश

दिल्ली पुलिस की रोहिणी में हुई मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

मुठभेड़
Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर 28-29 के पास हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से दो राउंड गोलियां चलीं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

जतिन और संदीप के रूप में पहचाने गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने उनका रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। संदीप हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है, वहीं सह-आरोपी जतिन दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का रहने वाला है।

मामले में आगे की जांच चल रही है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि हाल ही में, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से छह जिंदा कारतूस के साथ एक 30 कैलिबर चीन निर्मित पिस्तौल बरामद की।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खन्ना जिले के राजगढ़ गांव निवासी राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी पिछले 13-14 साल से लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा के आतंकी गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उनके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। राज्य में दर्ज हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम आदि से संबंधित मामलों के साथ उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

23 नवंबर को, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिश्नोई को दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमले करने के लिए युवाओं को भर्ती करने की कथित साजिश से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया।

Advertisement

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब में मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के दो दिन बाद हुई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनजीत रावत एवं नवनिर्वाचित सदस्यों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीने दी शुभकामनाएं

pahaadconnection

आपदा से प्रभावितों के साथ खड़ा है भाजपा परिवार : माला राज्य लक्ष्मी शाह

pahaadconnection

आरक्षण-संविधान को कांग्रेस से खतरा : मकवाना

pahaadconnection

Leave a Comment