Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नियामक आयोग ने आज नई दरें जारी की। बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है। प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी। इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम श्रावणी मेले का शुभारंभ

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया दून विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग

pahaadconnection

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा बागनाथ जी की पवित्र भूमि बागेश्वर जनपद के स्थापना दिवस पर सभी जनपदवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

pahaadconnection

Leave a Comment