Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

विश्व मानक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून।  भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से आज विश्व मानक दिवस के अवसर पर मोहब्बेवाला स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सतत विकास लक्ष्य–7: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा” पर केंद्रित कार्यक्रम में उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों, ज्वेलरी क्षेत्र तथा BIS के लाइसेंसधारकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल थे जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर सचिव सुश्री रुचि मोहन रयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। श्री अनुपम द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग सहित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, PHDCCI तथा UIWA के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने में भारतीय मानकों की भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विशेषज्ञों ने स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

Advertisement

श्री हेमंत आड़े, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा कार्यालय ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने, उद्योगों के लिए ईज ऑफ कम्पलाएंस को बढ़ावा देने तथा हॉलमार्किंग व्यवस्था में किए जा रहे नवीनतम सुधारों की जानकारी दी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

महिला आरक्षण पर राजनीति गरमा: कांग्रेस ने लगाया कमजोर लॉबिंग का आरोप, भाजपा बोली- सरकार रास्ता निकालेगी

pahaadconnection

15 जून से पूर्व स्थापित कर ली जायेंगी 113 बाढ चौकियां: महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment