Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 14 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में विगत पाँच वर्षों का कार्यकाल उनके लिए विशेष अनुभवों, आत्मीय संबंधों और जनसेवा के अनेक अवसरों से परिपूर्ण रहा है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में टीम भावना, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य किया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड विकास, समृद्धि और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

सड़क महकमा जनपद के सभी सड़कों का सेफ्टी ऑडिट करें : डीएम

pahaadconnection

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

pahaadconnection

Leave a Comment