Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

गवाणा बाजार में शिविर आयोजित

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पौड़ी गढ़वाल।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड जयहरीखाल के गवाणा बाजार में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख रणबीर सजवाण ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी रवि सैनी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों ने योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में प्राप्त सभी 78 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही, 320 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई, 45 पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया तथा 22 प्रमाणपत्र बनाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी, ग्राम प्रधान गवाणा नीलम देवी, तहसीलदार सतपुली जाहिद हुसैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी महबूब खान, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सारंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया

pahaadconnection

एमडी परीक्षा में नकल कराते 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

सीएम ने लिया सभी व्यवस्थाओं का जायजा

pahaadconnection

Leave a Comment