Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

सम्पूर्ण भारत में 1 जुलाई से लागू हो रहे 3 नये कानून

Advertisement

देहरादून। नये कानून के क्रियान्वयन के सम्बंध में अधिकारियों, कर्मचारियों को जानकारी देने के लिये पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। एसएसपी देहरादून ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रजवलित कर शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे पुलिस अधिकारियों ने बताया की आगामी 01 जुलाई से आईपीसी, सीआरपीसी तथा एविडेंस एक्ट के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में 03 नये कानून लागू हो रहे है। 04 चरणों में जनपद व अन्य इकाईओ के सभी अधिकरियों, कर्मचारियों को नये कानूनों के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा की परिवर्तित कानून का पुलिसिंग पर, न्यायालय के विचारण पर क्या प्रभाव पडेगा तथा नये कानूनों का पुलिसिंग में किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जायेगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को इस सम्बंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।
आगामी 01 जुलाई से आईपीसी, सीआरपीसी तथा एविडेंस एक्ट के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे 03 नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम के क्रियान्वयन के सम्बंध में जनपद देहरादून में 04 चरणों में सभी अधिकरियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर नये कानूनो के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा दीप प्रजवलित कर शुभारम्भ किया गया। 05 दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकरियों, कर्मचारियों को परिवर्तित नये कानून में पुरानी धाराओ में किये गये सशोंधनों तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में जोडी गई नई धाराओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे सभी अधिकरियों, कर्मचारियों को नये कानूनो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर बिना किसी शंका के उनका प्रभावी क्रियान्वयन कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गिरीश चन्द्र पंचोली संयुक्त निदेशक विधि, जावेद अहमद एपीओ, आदित्य ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, महिला उप निरीक्षक रंजना प्रसाद, महिला उप निरीक्षक कृष्णा ज्याडा, महिला उप निरीक्षक ललिता पंवार द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को नये कानूनों के संबंध में जानकारी दी गयी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा के लिए बेंगलुरु से बेहतर कोई स्‍थल नहीं : प्रधानमंत्री

pahaadconnection

नशीली दवाओं का उपयोग समाज के लिए एक गंभीर समस्या : राज्यपाल

pahaadconnection

एसपी ने किया मेधावी छात्रों को पुरस्कृत

pahaadconnection

Leave a Comment