Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जारी किये दिशा निर्देश

Advertisement

देहरादून, 09 मई। पिथौरागढ़ पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किये।  उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर आज पिथौरागढ़ पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। यहां होटल होलीडे होम में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें आगामी निकाय और नगर निगम के चुनाव को लेकर विचार विमर्श और चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर सभी लोगों से 25 मई तक सुझाव मांगे गए हैं। जिसमें मीडिया कोऑर्डिनेटर समेत तमाम पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में प्रत्याशियों का चयन करें और उन्हें आगामी चुनाव के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी सभी वार्ड में चुनाव लड़ने के साथी निगम के चुनाव भी बड़ी शिद्दत से लड़ेगी। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि वह कुमाऊं के सभी जिलों का दौरा करने के बाद गढ़वाल के सभी जिलों के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डीएस कौटिल्य, प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, श्रीकांत खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश अधिकारी,जावेद आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोबाइल लूट की घटना को अजांम देने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने की देहरादून की दुर्दशा : नवीन जोशी

pahaadconnection

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नागालैंड का दौरा करेंगे

pahaadconnection

Leave a Comment