Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति तीज उत्सव 2024 आयोजित करेगी समिति

Advertisement

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा मे समिति के आगामी कार्यकर्मो पर मंथन किया और फैसला लिया की देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति तीज उत्सव 2024 भव्यता से आयोजित करेगी। समिति के सदस्यता अभियान को प्रमुखता से चलाने पर मंथन किया गया।

आज सुबह अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की सभा पटेल नगर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। सभा को आरम्भ करते हुए समिति के संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा की समिति पूर्ण निष्ठां से कार्य करते हुए समाज मे अपनी सकारात्मक गहरी छाप छोड़ रही है। जिससे ब्राह्मण समाज के अन्य संगठन भी नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए समाज मे ब्राह्मण समाज की उपयोगिता का आभास करवा रहे है। समिति द्वारा तीन श्रीमदभागवत कथा, विशाल राम कथा, ब्राह्मण गौरव सम्मान, विवाह परिचय सम्मेलन, भगवान परशुराम चौक का निर्माण व वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के साथ साथ राष्ट्रीय पटल पर भी अपनी उपस्थिति कर चुकी है। समिति द्वारा आयोजित पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभदराचार्य की रामकथा का प्रचार-प्रसार तो विदेशो तक हुआ। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की समिति द्वारा चिरंजीवी भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून के अस्तित्व मे लाने के लिए समिति के सभी सदस्यों व ब्राह्मण समाज का धन्यवाद अदा किया। उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप से करने मे समिति के जो सदस्य व ब्राह्मण जन समिति के साथ आये उनका समिति द्वारा यथासंभव सम्मान किया गया। समिति अब अपने अन्य उद्देश्यों को पूर्ण करने मे प्रयासरत होगी। समिति द्वारा देहरादून नगर के चारो सिद्धांपीठ लक्ष्मण सिद्ध,मानक सिद्ध, मांडू सिद्ध व कालू सिद्ध मे चरणबध कार्यक्रम समिति की सभा, भज़न कार्यक्रम भण्डारा आदि आयोजित किये जायेंगे। समिति द्वारा सर्वजन हिताये सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य करते हुए प्रमुखता से देहरादून नगर मे  भगवान भगवान परशुराम भवन, विप्र भवन की उपलब्धता हेतु कार्य आरम्भ किया जा रहा है। जिसमे समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जायेगा। देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज उत्सव कार्यक्रम भव्यता से आयोजित होगा। कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने का दायित्व नारी शक्ति की कार्यकारणी को दिया गया। समिति के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास कर हम ब्राह्मण समाज को सर्वउपयोगी बनाने का प्रयास कर रहे है। समिति के सदस्यता अभियान में 1000 नए सदस्य समिति के साथ जुड़ने के प्रण के साथ समिति के सभी सदस्य कार्य कर रहे है। समिति द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण के विभिन्न कार्य किये जाते है। जिसमे युवा वर्ग का मनोबल बढ़ाने व धर्म के ज्ञान हेतु प्रेरणादायक कार्यक्रमो की कड़ी में भी जल्द एक कार्यक्रम पुनः आयोजित होगा तथा आवश्यकता अनुसार कई निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा। सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ। वर्ष 2025 मे एक भव्य सामाजिक व धार्मिक आयोजन आयोजित करने पर भी मंथन चल रहा है एक सभ्य समाज की स्थापना के सन्देश को प्रदान करता आयोजन देहरादून मे होगा इस हेतु कार्य प्रगति पर है। आज की सभा मे समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, लालचंद शर्मा, श्रीमती आभा बड़थवाल, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजगीता शर्मा, महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ व, सुशीला शर्मा, रामगोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, अभय उनियाल, राजू, प्रेम खुराना, आशीष शर्मा, विशाल कौशिक, वासु वशिष्ठ, राजेश पंत, रितेश शर्मा, विपुल बिजलवान, संजय कौशिक, सत्यारानी मिश्रा, मधु शर्मा, एडवोकेट मुकेश शर्मा, आशीष,राकेश शर्मा, देवाशीष, प्रेम आदि सम्मलित रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

थाना रायवाला पुलिस ने किया टापू में फँसेदो व्यक्तियो का रेस्क्यू

pahaadconnection

भारत की पहली रेडकैप तकनीक का किया सफलतापूर्वक परीक्षण

pahaadconnection

मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ बंद

pahaadconnection

Leave a Comment