Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

Advertisement

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। थाना कालसी पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 914 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कालसी पुलिस द्वारा सहिया चौकी क्षेत्र में आकस्मिक वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी यूके l6 सी 9856 सवार 02 नशा तस्करों किशन सिंह पुत्र स्वर्गीय बल बहादुर निवासी ग्राम हथियारी पो. कटा पत्थर थाना विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 35वर्ष व बिट्टू पुत्र माड़िया निवासी रिखाड़ तहसील चकराता जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष को 914 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना कालसी पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नीरज कठैत थाना कालसी, पुलिस कानि राजेश थाना कालसी, पुलिस कानि संजय कुमार थाना कालसी शामिल थे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

आम के साथ उसके पत्ते भी होते हैं गुणकारी, जाने इसके विशेष फायदे

pahaadconnection

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में कब और कहाँ नजर आएगा और कैसे देखे

pahaadconnection

Leave a Comment