Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

घर में हुई चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुये चोरी के गहने व नगदी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 25 जून को श्रीमती दिव्या कनवासी पत्नी प्रशान्त कनवासी निवासी गौचर के द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग पर आकर तहरीर दी गयी की 14 जून से 23 जून तक वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर थी। इस दौरान उनके घर में अज्ञात चोरों ने उनके सोनें के आभूषण मंगल सूत्र, अंगूठी व नथ चोरी कर लिये हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,50,000 रूपये है। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग पर मुकदमा अपराध सख्या 29/23 धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा उक्त मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग बृजमोहन राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज आईटीबीपी गौचर के पास बने प्रतिक्षालय से सुमित खत्री पुत्र कुलदीप सिंह खत्री निवासी ग्राम इशाला थाना व जिला-रुद्रप्रयाग हाल निवासी मोहिनी लॉज कर्णप्रयाग जिला-चमोली को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल सहित गिरफ्तार किया गया। जिसे वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी, महाराज

pahaadconnection

फरवरी में पहली बार छाया घना कोहरा, 27 फ्लाइट डायवर्ट, 50 लेट

pahaadconnection

एम्स ऋषिकेश में कंधे के लिगामेंट की लाईव सर्जरी का प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment