Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस ने समझी बेजुबान की जुबान

Advertisement

चमोली। चमोली पुलिस ने बेजुबान की जुबान समझी और पहाड़ी से गिरे भैंस के बछड़े को पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर सकुशल पत्थरों के बीच से बाहर निकाला।

“मानव तो हर घर में पैदा होते हैं, परन्तु मानवता कुछ ही जगहों में जन्म लेती है। मानवता और मित्र पुलिस का मधुर संयोग है, जिसे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा हर दिन किसी न किसी तरीके से सिद्ध किया जा रहा है।” कोतवाली बद्रीनाथ को सूचना मिली की कंचन गंगा के पास भैंस का एक बछड़ा पहाड़ी से नीचे गिरकर पत्थरों के बीच फंस गया है। सूचना पर कोतवाली से मौके पर पहुँचे आरक्षी नरेश सिंह, रिक्रूट आरक्षी रोहित रावत व सरदार सिंह एंव स्थानीय निवासियों द्वारा रस्सियों की सहायता से कडी मशक्कत के बाद बछड़े को सकुशल रेस्क्यू कर निकाला गया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यावाद ज्ञापित किया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

30 से 50 वर्षों का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश

pahaadconnection

जनमानस को मतदान के प्रति संवेदीकृत करने के उद्देश्य से करायी जा रही वॉल पेंटिंग

pahaadconnection

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2025 का सफल समापन

pahaadconnection

Leave a Comment