Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी का इस्तीफा मंजूर

Advertisement

गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम आदेश तक उनकी जगह नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को प्रभारी रावल (पुजारी) तैनात किया गया है। निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन किया था।

अजय ने बताया कि रविवार से बदरीनाथ धाम में नए रावल के हाथों भगवान बदरी विशाल की पूजाएं होंगी। उधर, मंदिर समिति द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 एवं 14 जुलाई को दो दिन तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-अर्चना का दायित्व देने से पहले विभिन्न धार्मिक रस्मों को पूरा किया जायेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को मुंडन के बाद हवन एवं शुद्धिकरण के साथ प्रभारी रावल का तिलपात्र किया जाएगा। थपलियाल के मुताबिक उसके अगले दिन 14 जुलाई को नायब रावल बदरीनाथ स्थित पंच धाराओं के जल से स्नान करेंगे तथा पंच शिलाओं– नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला एवं मार्कंण्डेय शिला का दर्शन करेंगे। उनका कहना था कि इसके पश्चात निवर्तमान रावल से मंत्र, आशीर्वाद और छड़ी लेकर नये रावल के रूप में मंदिर के गर्भ गृह में पहली बार प्रवेश करेंगे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य सचिव ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ से योग बदरी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंची गद्दी

pahaadconnection

85 वर्ष से अधिक उम्र मतदाताओं को घर से वोट देने के लिए भरना होगा फार्म 12 घ

pahaadconnection

Leave a Comment