Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विकास सम्बन्धित विषयों पर वन मन्त्री से चर्चा

Advertisement

देहरादून, 15 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार क्षेत्र के वन विभाग से जुड़ी विकास सम्बन्धित विषयों पर वन मन्त्री सुबोध उनियाल से चर्चा किया। वार्ता के दौरान विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं जैसे जंगल सफारी, एडवेंचर टूरिज्म, बर्ड वाचिंग आदि वन से जुड़ी योजनाओं को कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री जी के सामने रखी। इन सभी योजनाओं को कैसे शुरु किया जा सकता है विषय पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार से बताया गया। इन सभी योजनाओं के शुरू होने से कोटद्वार में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को तुरन्त कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिये। इसके साथ ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंत्री जी से आग्रह किया कि वे वन विभाग को आदेश करें कि 16 जुलाई से हरैला पर्व के एक माह के अभियान में विभाग औषधिय, छाया दार एवं फलदार वृक्षों का रोपण व स्थानीय समाज को पौधों का युद्ध स्तर पर वितरण करके हरैला अभियान को सफल बनाने  में सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में कमल नेगी, मनीष भटृ, दीपक लखेडा़, नीरुबाला खन्तवाल, सोरभ नडियाल, ऋतु चमोली, ननद किशोर, आशा डबराल सभी निवर्तमान पार्षद एवं नरेश कुमार सीसीएफ गढ़वाल, राजीव धीमान सीएफ गढ़वाल, डीएफओलैन्सीडाउन नवीन पन्त आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

17 अगस्त को मनाया जायेगा घी संक्रांति का त्योहार

pahaadconnection

व्यापार मण्डल ने किया एसएसपी को सम्मानित

pahaadconnection

झांझीरामपुरा में लगता है बालाजी महाराज का संकटमोचन दरबार

pahaadconnection

Leave a Comment