Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला

Advertisement

देहरादून। देहरादून में आज पूर्व सैनिकों के साथ जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला, माँ बहन की गंदी-गंदी गालियाँ दी। उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं। लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजें हैं। हमारे प्रदेश में पूर्व सैनिकों का सम्मान हमारा संस्कार है। वहीं आज भाजपा द्वारा यह दुर्व्यवहार देखकर बहुत दुख हुआ। पूर्व सैनिकों के साथ हुए दुर्व्यवहार की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों मे निंदा करती है, और अभद्रता करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करती है।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आज मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये कहा की देहरादून मे कल पूर्व सैनिकों के साथ जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला, माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ दी। भाजपा शायद सत्ता के मद में भूल गई कि “उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं”, लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजें हैं, हमारे प्रदेश में पूर्व सैनिकों का सम्मान ही हमारा संस्कार है। यहां के असंख्य सैनिकों ने हमारे आज के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर अमर शहीद हो गए, आज भाजपा द्वारा यह दुर्व्यवहार देखकर बहुत दुख हुआ। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहती है की क्या यही है आपका सेना का सम्मान ? क्या यही है पूर्व सैनिकों से आपकी पार्टी का बर्ताव ? क्या इन कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी ? मुख्यमंत्री तो स्वयं एक सैनिक पुत्र हैं क्या आपका खून पानी हो गया है? गणेश जोशी तो खुद पूर्व सैनिक हैं क्या यही सम्मान है आपकी पार्टी में पूर्व सैनिकों का?

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरकार सदन के पटल पर रखेगी लिखित जबाव

pahaadconnection

विकास के 10-10 प्रस्तावों पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

pahaadconnection

जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में 15 मिनट में दो बम विस्फोट

pahaadconnection

Leave a Comment