Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

Advertisement

हरिद्वार। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज पंतदीप पार्किंग एवं अन्य स्थानों पर हरिद्वार पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान त्रिशूल, हाकी, बेसबाल स्टिक, कृपाण, खुखरी, तलवार आदि की बिक्री प्रतिबंधित रहती है। लेकिन कुछ दुकानदार मुनाफे के चक्कर में चोरी-छिपे कांवड़ मेले में इसका कारोबार करते रहते हैं। मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के क्रम में मेला क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पर छापेमारी कर जिन दुकानदारों के द्वारा यह सब सामग्री बेची जा रही है उनके त्रिशूल, बेसबॉल, तलवार कुकरी आदि सभी प्रतिबंधित सामान ज़ब्त कर चालान की कार्यवाही की जा रही है साथ ही पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। आज हरिद्वार में अनेक क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर पुलिस ने दुकानदारों और कांवड़ियों से ऐसी सामग्री जब्त की।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सड़को पुलों, आंतरिक मार्गों की प्रगति की समीक्षा

pahaadconnection

योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाए : डीएम

pahaadconnection

कैबिनेट ने आर्थिक सहायता संशोधन प्रस्ताव को दी मंजूरी

pahaadconnection

Leave a Comment