Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू, कड़ाके की ठंड

Advertisement

देहरादून 29 अक्टूबर। प्रकृति स्वयं बाबा केदार का दिव्य श्रृंगार कर रही है। यह दृश्य शिवमय है, हर अनुभव दिव्य है और इस पवित्र क्षेत्र में हर कण में देवाधिदेव महादेव की अनुभूति होती है। केदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फबारी के दृष्टिगत सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए मुस्तैद उत्तराखण्ड पुलिस के जवान।

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनें, बारिश व ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सामान साथ रखें और किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट बदल ली है। धाम में बर्फबारी शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के बीच भी बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी और सर्द हवाओं ने धाम में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बीच कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चारों ओर ठंड का असर है, लेकिन बाबा केदार के दर्शन की चाह भक्तों को कतार में खड़े रहने का हौसला दे रही है।बदलते मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने और बारिश व बर्फबारी से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने की आवश्यकता है। फिलहाल, केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच आस्था और श्रद्धा का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड भी बाबा केदार के भक्तों के हौसले को कम नहीं कर पा रही है।

Advertisement

पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी तो वादियों का नजारा और भी खूबसूरत हो गया। गंगोत्री से गोमुख तक फेद चादर बिछ गई। वहीं, मसूरी में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है। सुबह से हो रही बारिश के चलते मसूरी शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर में घूमने-फिरने पहुंचे पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

19 मार्च को नए झंडाजी का आरोहण होने के साथ ही प्रांरभ हो जाएगा झंडा मेला

pahaadconnection

उत्तराखंड राज्य को विषेश राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग

pahaadconnection

“मन की बात” कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद: महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment