Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास

Advertisement

नई दिल्ली।  भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ का 11वां संस्करण इंडोनेशिया के बान्युवांगी में शुरू हो गया है। यह अभ्यास 06 नवंबर तक चलेगा। भारतीय दल में पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक शामिल हैं, जबकि इंडोनेशियाई दल में इंडोनेशियाई विशेष बलों के जवान शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और तालमेल को मजबूत करना है। प्रशिक्षण में जंगल के वातावरण में विशेष अभियानों के लिए जरूरी रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें बाधाओं को पार करना, कॉम्बैट मार्कसमैनशिप (लड़ाकू निशानेबाजी), पर्वतारोहण, हवाई हमले का प्रशिक्षण और कठिन परिस्थितियों में लड़ने के लिए तैयार करने वाले सत्र शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें हथियारों, उपकरणों और परिचालन पद्धतियों से जुड़ी विशेषज्ञता और जानकारी का आदान-प्रदान भी शामिल है। इस संयुक्त प्रशिक्षण का समापन एक ‘वैलिडेशन एक्सरसाइज’ (सत्यापन अभ्यास) के साथ होगा, जिसे वास्तविक परिचालन स्थितियों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके जरिए दोनों दलों की सहनशक्ति, आपसी तालमेल और युद्ध के लिए तत्परता का आकलन किया जाएगा। यह अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया नव उच्चीकृत विद्यालयों का ई-लोकार्पण

pahaadconnection

राज्यपाल ने प्रदान की 586 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां

pahaadconnection

मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा

pahaadconnection

Leave a Comment