Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कृषि मंत्री ने की अमित शाह से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। कृषि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बाबा केदारनाथ जी की प्रतिकृति और रेशम किसानों द्वारा निर्मित शॉल भेंट किया। संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पादो विशेष रुप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दाले आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) द्वारा क्रय करने की रुचि दिखाई गई। जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद तथा नेशनल कोआपरेटेटिव आर्गेनिकस लिमिटेड के मध्य बैठक की गई। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रुप प्रदान करने के लिए दोनो संस्थाओ के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके उपरान्त प्रदेश के किसानो के जैविक उत्पादो को एनसीओएल द्वारा क्रय प्रारम्भ किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प जो किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानो के जैविक उत्पादो को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाईब्रेट वीलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को ख़रीदने के लिए सहमति दी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का राष्ट्रीय आह्वान

pahaadconnection

राज्यपाल को राजकीय स्कार्फ तथा फ्लैग स्टीकर पहनाया

pahaadconnection

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन

pahaadconnection

Leave a Comment