Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा

Advertisement

देहरादून, 29 जुलाई। दून पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया टैबलेट भी बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन कुमार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी कि सिटी कैमिस्ट शॉप के पास पीछे से आये एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ से टैबलेट छीनकर मौके से फरार हो गया। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा सचिन कुमार से घटना के संबंध में जानकारी की गयी। सचिन कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में तत्काल मुकदमा अपराध सख्या 245/24, धारा-304(2) भारतीय न्याय सहिता पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आने जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक किये गए एवं सुरागरसी, पतारसी करते हुए घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विकास कुमार पुत्र रविन्द्र यादव निवासी शीला वाली गली राजीव नगर नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 21 वर्ष को बद्रीश कॉलोनी के जंगल से घटना में लूटे गये टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है तथा नशे का आदी है, नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

pahaadconnection

महिलाओं का अपमान भाजपा के डीएनए में शामिल : लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल

pahaadconnection

अपर मुख्य सचिव ने किया एपावर्ड कमेटी ऑन बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर की 15वीं बैठक में प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment