Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन

जम्मू-कश्मीर
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के सरबल इलाके में एक जबरदस्त हिमस्खलन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। धीरे-धीरे पहाड़ों पर हिमस्खलन होता है और नीचे चारों और फैल जाता है।

 

इस हिमस्खलन में मेगा टनल प्रोजेक्ट के वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ों पर हिमस्खलन हो रहा है और नीचे लोग खड़े थे।

Advertisement

 

हिमस्खलन को देखकर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह कम तीव्रता वाला हिमस्खलन था। ऐसे में इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हिमस्खलन में इलाके के मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हुआ है।

Advertisement

 

मामले में बोलते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त गांदरबल, मुश्ताक अहमद ने कहा है कि हम लोगों ने पहले ही कुछ मजदूरों को वहां से स्थानांतरित कर दिया है। ऐसे में कुछ और मजदूर अभी भी बाकी है जिन्हें जल्द ही वहां से स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Advertisement

 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने जानकारी देते हुए कहा था कि अगले 24 घंटों में अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर ‘कम खतरे’ वाले हिमस्खलन होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विशेष अभियान 2.0:खान मंत्रालय का स्वच्छता की ओर एक कदम

pahaadconnection

सेलाकुई में किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

हल्द्वानी : काले झंडे दिखाकर सीएम धामी के दौरे का विरोध करने वाले गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment