Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

Advertisement

देहरादून, 02 सितम्बर। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का नौवां वृक्षारोपण अभियान प्रेमनगर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। जिसमे दशहरा ग्राउंड के सामने वाला मैदान, अमिताभ टेक्सटाइल मिल कॉलोनी के किनारे तथा मंदिर गुरुद्वारा मैदान शामिल रहे। लगभग एक माह पूर्व समिति द्वारा दशहरा ग्राउंड के सामने वाले मैदान पर वृक्षारोपण किया गया था, जिनमे से कुछ वृक्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिए गए थे और ट्री गार्ड्स को भी बर्बाद कर दिया गया था। उसी स्थान पर पुनः वृक्षारोपण किया गया और स्थानीय पुलिस को इस बाबत सूचित भी कर दिया गया। समिति द्वारा किए गए नवें वृक्षारोपण अभियान में गुलमोहर, पिलखन, नीम, सिल्वर ओक, जकरेंदा इत्यादि के वृक्ष लगाए गए और स्थानीय निवासियों को लगाए गए वृक्षों की देखभाल करने और किसी भी व्यक्ति द्वारा इन्हे नुकसान पहुंचाने की दशा में समिति को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम कपूर, अमरनाथ कुमार, जेपी किमोठी, अमित चौधरी, राजेश बाली, दिवाकर नैथानी, विश्वास दत्त, सुदीप ममगाई, भूमिका दुबे, आशिमा, नमित चौधरी, शिवम शुक्ला, हृदय कपूर, रेयांश चौधरी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

UKSSS पेपर लीक मामलाः आउटसोर्स कंपनी के निदेशक से एसटीएफ की पूछताछ, मांगे दस्तावेज

pahaadconnection

स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment