Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बछेंद्री पाल के नेतृत्व में पर्वतारोहण कर वापस लौटा दल

Advertisement

देहरादून, 20 अक्टूबर। पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित सुश्री बछेंद्री पाल के नेतृत्व में फिट @50 प्लस अभियान की सभी महिलाएं पर्वतारोहण कर वापस दून लौटी हैं। जहां राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने पुष्प गुच्छ भेट कर दल के प्रतेक सदस्य का स्वागत किया। अभियान टोली में 11 सदस्य थे, जिसमें पद्मश्री तथा राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता प्रेमलता अग्रवाल जिन्होंने 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढाई की, विमला नेगी देउस्कर (महाराष्ट्र से एवरेस्ट), मीनाक्षी घिल्डियाल/पोपली उत्तर प्रदेश की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी, मेजर (सेवा निवृत) कृष्णा दूबे उत्तरप्रदेश, आशा तोमर, गंगोत्री (शिक्षा विद), परिता व सुषमा गुजरात, सुशीला रावत (शिक्षा विभाग), राजेन्द्र पाल (एवरेस्टर) ने प्रथम पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में अभियान पूर्ण हुआ हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा कि दल के सभी सदस्यों का उत्साह व साहस काबिले-ए-तारीफ है। बछेंद्री पाल, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है। सन १९८४ में इन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। बछेंद्री पाल का जन्म नाकुरी उत्तरकाशी, उत्तराखंड में सन् 1954 को हुआ।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने परखी पौड़ी जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत

pahaadconnection

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ग्रहण किया एसएसपी देहरादून का पदभार

pahaadconnection

जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस की आज पूरे देश को आवश्यकता

pahaadconnection

Leave a Comment