Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बकरी चराने गए किशोर का शव खेत से बरामद, फैली सनसनी

Advertisement

हरिद्वार। बकरी चराने गए किशोर का शव गन्ने के खेत से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है। किशोर दो दिन पूर्व से लापता था जिसके परिजनो द्वारा उसके अपहरण की आशंका जताई गयी थी।

बताया जा रहा है कि दो दिन बाद शव मिलने पर किशोर के घर में कोहराम मच गया है। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाया हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को कलियर निवासी 13 वर्षीय किशोर उवैस दोपहर के समय बकरी चराने के लिए भट्ठे के पास गया था। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया जा रहा है कि किशोर के गले पर रस्सी बंधी हुई हैं। वहीं इस बात का पता तब चला जब आज ग्रामीण अपने गन्ने के खेत में पानी लगा रहा था इस दौरान ग्रामीण को खेत में शव पड़ा हुआ मिला तो ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। किशोर के शव की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा काटा,वही किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं किशोर के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाये हैं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

झील निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

pahaadconnection

शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन

pahaadconnection

देहरादून में 7.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

pahaadconnection

Leave a Comment