Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मनोज रावत को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया

Advertisement

देहरादून 27 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी ने 7-केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव हेतु पूर्व विधायक मनोज रावत को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। श्री जोशी ने यह भी बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, लखपत सिंह बुटोला, विरेन्द्र जाति,  विधानसभा उपचुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी सहप्रभारी ललित फर्स्वाण एवं जयेन्द्र रमोला, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण सहित पार्टी के विधायकगण व वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित

pahaadconnection

सैन्य स्टेशन पर आयोजित की गई पूर्व सैनिकों की रैली

pahaadconnection

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण केंद्र में पौधारोपण

pahaadconnection

Leave a Comment