Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस पार्टी ने की आउटसोर्स कंपनी की शिकायत

Advertisement

देहरादून, 3 फरवरी। राजपुर विधान सभा के पूर्व विधायक एव कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज कुमार के नेतृत्व में नगर निगम नगर आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में कहा गया की आउटसोर्स कंपनी द्वारा 5 माह से सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर की सैलरी नहीं दी गई। बिना नोटिस के कंपनी द्वारा 13 सुपरवाइजर को निकाल दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल नगर ने आयुक्त को बताया की कंपनी द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी और कंपनी द्वारा सभी कर्मचारियों को सुपरवाइजर को सैलरी दिलाई जाएगी एवं जो भी सुपरवाइजर निकल गए हैं उनको नई कंपनी में काम दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता लालचंद लाली, अनूप कपूर, कांग्रेस नेता धर्मपाल घाघट, करण घाघट, जसवीर सिंह जी सूरज दीपक जगत राजकुमार आकाश निक्कू गोपाल राम अनेकों कंपनी सुपरवाइजर हेल्पर ड्राइवर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम के निर्देश : तहसील दिवसों को नियमित आयोजित किया जाए

pahaadconnection

नौकायन परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास

pahaadconnection

अकेशिया पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

pahaadconnection

Leave a Comment