Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने की श्रीमहंत से मुलाकात

Advertisement

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेन्दोली ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था आवश्यक है। वर्तमान समय में युवाओं को केवल तकनीकी प्रगति ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ने की आवश्यकता है, जिससे वे समाज में एक आदर्श स्थापित कर सकें। विपुल मेन्दोली युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा राज्य में युवाओं को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित कर रहे है। और लगातार सामाजिक, शैक्षिक और सेवा के क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्रीमहंत के मार्गदर्शन को अमूल्य बताते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक नेतृत्व से युवा पीढ़ी को दिशा मिलती है।इस दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उच्च शिक्षा में फिर बढ़ाई गई प्रवेश पंजीकरण की तिथि

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून के सख्त रुख का असर, यातायात पुलिस आयी एक्शन मोड में

pahaadconnection

बरसाती नाले में जल भराव, बड़ी संख्या में घरों को नुक़सान

pahaadconnection

Leave a Comment