Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम सम्मान के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का प्रतीक

Advertisement

देहरादून। रोटरी क्लब में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ शक्ति और नन्हे भविष्य की सेहत, शिक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, प्रभारी बाल विकास श्रीमती शिवानी, श्रीमती संतोषी गोसाई एवं श्रीमती वसुंधरा देवी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मोदी सरकार द्वारा आरंभ किए गए राष्ट्रीय पोषण अभियान ने देश के हर कोने में जन-जन तक पोषण और जागरूकता का संदेश पहुंचाया है। यह पहल नारी को शक्ति और शिशु को सुरक्षा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब मां सशक्त होगी, तो आने वाली पीढ़ी भी समर्थ और संस्कारित बनेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

pahaadconnection

दिल्ली जासूसी को लेकर BJP की मांग, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दे इस्तीफा

pahaadconnection

वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल

pahaadconnection

Leave a Comment