Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आज चार स्कूलों का करेंगे निरीक्षण, इस विद्यालय को खास सजाया गया

Advertisement

देहरादून।तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आज स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। योगी आदित्यनाथ की कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ठांगर में हुई है।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह अपने भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। दौरे के तीसरे दिन आज शनिवार को वह क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।योगी आदित्यनाथ ने बचपन में जिन साधन विहीन विद्यालयों में पढ़ाई की। मुख्यमंत्री बनते ही उन विद्यालयों को साधन संपन्न बनवाया। योगी क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। इस विद्यालय में उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा था। सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी में पहुंचेंगे। इन चारों विद्यालयों को सीएम योगी की पहल पर सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।सीएम योगी इन विद्यालयों में नवीनीकरण कार्यों का जायजा भी लेंगे। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में छात्र संख्या 16 है। प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 22, जूनियर हाईस्कूल कांडी में 32, जूनियर हाईस्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी के दौरे को लेकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्रामीणों में भी उत्साह है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित, चलेगा 23 फरवरी से 11 मार्च तक

pahaadconnection

जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

संवैधानिक हत्या का भ्रम फैलाने वालों के दागदार इतिहास को दर्शाता है आपातकाल : भट्ट

pahaadconnection

Leave a Comment