Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गृह मंत्री का पुत्र बनकर किया विधायक को फोन

Advertisement

हरिद्वार /देहरादून। रानीपुर विधायक आदेश चौहान को गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र बनकर फोन पर पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विधायक आदेश चौहान के पीआरओ रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद कहा, दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है। शुक्रवार को फंड की व्यवस्था कर शाम तक दिल्ली आ जाएं, वहां गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलाएंगे। उसने विधायक को दूसरा नंबर देकर उसे सेकेट्री का नंबर बताया।अगले दिन विधायक ने किसी माध्यम से हरीश नड्डा से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। दोबारा कॉल आने पर विधायक ने उसका खुलासा होने की बात कही तो उसने धमकी दी कि पांच लाख दे दें, वरना वह अपनी टीम से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करवाएगा। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शहर में फैलेगा हाई टेक सीसीटीवी कैमरों का जाल

pahaadconnection

राष्ट्र निर्माण हम सभी की बराबर जिम्मेदारी : राज्यपाल

pahaadconnection

मसूरी मे आग की भेंट चढ़ा होटल

pahaadconnection

Leave a Comment