Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

हरीश रावत निकालेंगे कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा

Advertisement

रुड़की

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की प्रदेश कांग्रेस द्वारा कल हर की पैड़ी से शुरुआत होने के अवसर पर सभी कांग्रेस जनों से यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा इस माह के आखिरी सप्ताह में उदलहेड़ी में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को नमन करके 4 दिन के लिए निकालेंगे। इस यात्रा को कुछ दिनों के लिए बढाया भी जा सकता है। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कम से कम 400 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। साथ ही जनपद हरिद्वार में बदहाल सड़को को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने जनपद की गढ्ढा युक्त सड़को को गिनाते हुए उन्हें गढ्ढा मुक्त करने व बड़े स्तर पर पनप रहे भ्र्ष्टाचार व बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली रोड स्तिथ एक होटल में पत्रकारों के सवालो के जवाब दिए और कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा असहिष्णुता के विरुद्ध है,साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को एक सफल यात्रा बताया और कांग्रेस के जनाधार में बढ़ोतरी का भी दावा किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, हंसराज सचदेवा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह,आशीष सैनी,नासिर परवेज,मुकेश सैनी,मनीष कर्णवाल, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

दानवीर डॉ० महिंद्र शर्मा को एक बार फिर उत्तराखंड सरकार ने नामित किया बद्री केदार मंदिर समिति का का सदस्य

pahaadconnection

माउंट थेलू के लिए संचालित किया जा रहा पर्वतारोहण अभियान

pahaadconnection

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने रौंदा चार मजदूरों को, चालक गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment