Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Advertisement

देहरादून, 20 मई। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की पुण्यस्मृति में आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 07 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ और स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
अपने सम्बोधन में प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है। जब विद्यार्थी परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं लगता। मंत्री ने यह भी कहा कि यह पहल उनके पिता के प्रति सम्मान और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान शिक्षा से होती है और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक काम करने की आवश्यकता है तथा जितना मेरा सामर्थ्य है, मेरा यह प्रयास रहा है कि छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने अपने स्कूली जीवन के अनुभव भी छात्रों से साझा किए और उन्हें अपने अतीत को कभी न भूलने की सीख दी। काबीना मंत्री ने कहा कि मैं हमेशा समाज के कमज़ोर और गरीब तबके के लिए कार्य करता रहा हूं। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि मतक्षेत्र के अर्न्तगत किसी भी विद्यालय में अब कोई बच्चा ज़मीन पर नहीं बैठता है। उन्होंने कुर्सी-मेज़ उपलब्ध कराने का कार्य पूरा किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय सभागार को वातानुकुलित करने, विज्ञान प्रयोगशाल बनाने, बास्केटवॉल कोट बनाने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाऐं भी की। कार्यक्रम के दौरान मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, रामशरण नौटियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, पार्षद मोहन बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भावना चौधरी, मंजीत रावत सहित शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इन छात्र छात्राओं को प्रदान की गयी छात्रवृति – कक्षा 10वीं से शिवा (78.06 प्रतिशत), अभिनव चमोली (68.20 प्रतिशत), दिनेश (66.20 प्रतिशत), अनन्या पाल (60.06 प्रतिशत), प्रियांशु (60.02 प्रतिशत) तथा कक्षा 12वीं से वंदना (66.02 प्रतिशत), कपिल (62.06 प्रतिशत)।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपचार के दौरान पुलिस लाइनमें नियुक्त आरक्षी का निधन

pahaadconnection

सराहनीय सेवा के लिए एसएसपी देहरादून को मिला राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

pahaadconnection

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन आख्या घोषणा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किये जाने की हिदायत

pahaadconnection

Leave a Comment