Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उपचार के दौरान पुलिस लाइनमें नियुक्त आरक्षी का निधन

Advertisement

देहरादून 14 अप्रैल। पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त आरक्षी 1563 नागरिक पुलिस गोपेंद्र पाल, जिनका स्वास्थय खराब होने के कारण 07 अप्रैल को उनके परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया था, का आज उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत गोपेन्द्र पाल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घडी में पुलिस परिवार के हर कदम पर परिजनों के सहयोग के लिए खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मृतक गोपेंद्र पाल जी वर्ष 2006 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। दिवंगत गोपेंद्र पाल जी मूल रूप से कनखल हरिद्वार के निवासी थे तथा वर्तमान में पुलिस लाइन देहरादून में रह रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुंडागर्दी पर उतर आए हैं भाजपा नेता के सुपुत्र : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

लखनऊ : रामचरितमानस को लेकर पल्लवी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर उठाया सवाल

pahaadconnection

पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की हो चुकी मैपिंग

pahaadconnection

Leave a Comment